स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू जयंती
महात्मा गांधी के सहयोगी जंगल सत्याग्रह के नायक स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू की जयंती मनाई
देवास । अर्जुन नगर देवास में वीर रेंगा कोरकू समाज सेवा समिति के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज देवास के समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम वरिष्ठजनों द्वारा गंजन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात वैचारिक संगोष्ठी में सभी बौद्धिक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश देवडेघ् बिरसावादी ने कहा महात्मा गांधी के सहयोगी स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू का जन्म ग्राम बंजारी ढाल तहसील घोड़ा डोंगरी जिला बैतूल में 03 अगस्त 1902 को हुआ था।उन्होंने ब्रिटिश सरकार के वन कानून का विरोध करने के लिए गोंड भील भिलाला कोरकू आदिवासियों के साथ मिलकर 22 अगस्त 1930 को जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व किया था तथा वर्ष 1942 में विष्णु सिंह उइके के साथ मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गंजन सिंह सम्मोहन विद्या का जानकार था, वह अपने साथ थैली में चिरोठे के काले बीज रखा करते थे अंग्रेजी पुलिस जब उनको पकड़ने के लिए आई थी तो वह बीज उन पर फेंक दिया करते थे, यह बीज मधुमक्खियां बन जाती थी। गांधी गंजन सिंह की इस प्रतिभा के कायल थे। वर्ष 1963 में कुलवारीय गांव में उनकी मृत्यु हो गई थी। वीर रेंगा कोरकू समिति के सचिव नितेश नागलोथ ने कहा ब्रिटिश हुकूमत से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू की बहादुरी को पाठ्य पुस्तकों में जगह मिलनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके। सत्यनारायण देवड़ा ने कहा गंजनसिंह कोरकू सही मायने में आदिवासी समाज के जननायक है जिन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वीर रेंगा कोरकू समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त फौजी मगन सिंह भंवरे ने कहा गंजनसिंह कोरकू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी गई है, उनका परिवार आज भी मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक मोहन लाल रावत, मोहन कर्मा, तुषार भोंसले, अर्जुन बछानिया, सत्यनारायण देवड़ा, नितेश नागलोथ, राकेश देवडे बिरसावादी,जीवन सिंह बछानिया मनीष भंवरा इत्यादि उपस्थित रहे।
भवदीय
राकेश देवडे़ बिरसावादी
9617638602
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
दिनांक 04.08.2025
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें