सरकारी डॉक्टर ने कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।"
सरकारी डॉक्टर ने कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।"
खरगोन। आज जयस संभाग संयोजक मोहन किराड़े के नेतृत्व में ग्राम दोमवाड़ा के लोगों ने गांव के सरपंच के साथ मिलकर सेगांव चौकी पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ महेश शर्मा के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि दिनांक 07.06.2025 को रात्रि 8 बजे के लगभग ग्राम पंचायत दोमवाड़ा तह सेगांव का एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसको गंभीर हालत में लेकर गांव के सरपंच के साथ गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव पहुंचे थे, अस्पताल में कोई भी डाक्टर उपस्थित नहीं था, बहुत देर तक कोई भी डॉक्टर नहीं आया तो, घायल के परिजन अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर निवास पर जाकर डॉक्टर से कहा डॉक्टर साहब मरीज की हालत अत्यंत खराब है आप जल्दी चलिए,
लगभग 40 मिनट बाद डॉ महेश शर्मा जी अस्पताल में पहुंचे, तभी एक युवा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से त्रस्त होकर वीडियो बना रहा था, डॉक्टर ने वीडियो बनाते देख आवेश में आकर मरीज का इलाज करने की बजाय मोबाइल छीनकर फेंक दिया और जाति सूचक नंगी नंगी गालियां देते हुए कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।"
इसके अतिरिक्त उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट भी की।डॉ शर्मा द्वारा मरीज का इलाज भी नहीं किया गया।
डॉ महेश शर्मा का उक्त कृत्य सेवा आचरण नियम 1965 के 3 (क ) का उल्लंघन है। गाली गलौज जाति सूचक शब्दों का उपयोग करके संपूर्ण आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उक्त डॉक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के धाराओं में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करने का कष्ट करें। आवेदन की प्रतिलिपि जिलाधीश महोदया के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खरगोन व जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है।इस अवसर पर जयस युवाओं के साथ ग्रामीणजन उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें