दो करोड़ का गबन
4: देवास में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में गबन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 शिवम पारुलकर ने अधिकारियों-कर्मचारियों के पेंशन की राशि में हेरफेर करते हुए उसे अपने और परिजन के खाते में डलवा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल में बैठे कोषालय अधिकारी को इस बात की भनक लगी और उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बिहारी सिंह तथा जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचुरी ने कार्यालय पहुंचकर उसे सील कर दिया। गुरुवार को उज्जैन से आई कोषालय की टीम ने ताले खुलवाकर सभी दस्तावेज जब्त किए और अपने साथ ले गई। मामले का खुलासा होने के बाद सहायक ग्रेड-3 शिवम पारुलकर परिवार सहित फरार हो गया है। बताया जाता है कि शिवम पारुलकर ने मां के खाते में एक करोड़ रुपए, स्वयं के खाते में 70 लाख रुपए और 18 लाख रुपए भाई के खाते में डलवाए हैं। यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ रुपए का गबन सूत्रों के अनुसार, शिवम पारुलकर कंप्यूटर स...