पुराने गिले-शिकवे मिटाकर जयस युवा हुए एकजुट
जयस......... एकता जिंदाबाद ✊ जय जोहार जय आदिवासी आपकी जय जय जयस 🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱 धरती आबा बिरसा मुंडा ने कहा था - "मैं खून के रिश्तो को नहीं मानता हूं, मैं वैचारिक रिश्तो को मानता हूं। मैं खून के रिश्तो को बचाने के लिए वैचारिक रिश्तो का उपयोग करता हूं।" सगाजनो, दुनिया में कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल नहीं हो, इसी बात को कल 29 अप्रैल 2023 को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने चरितार्थ करके दिखा दिया। "आमु आखा एक छै' इस पंक्ति को सच साबित कर दिया। धामनोद के एबी रोड पर स्थित पलाश होटल में जयस युवाओं की बैठक संपन्न हुई। लगातार 7 घंटे बैठक चलने के बाद सकारात्मक परिणाम मिला। विगत 3 महीने से जयस युवाओं को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया फेसबुक /व्हाट्सएप पर जयस के क्रांतिकारी युवाओं द्वारा सकारात्मक कैंपेन चलाया गया था।मिट्टी से, मिट्टी पर, और फिर मिट्टी में...फिर घमंड किस बात का? पूरे देश के आदिवासी समुदाय जयस युवाओं को एकजुट देखना चाहता था, वह सच साबित हुआ। पूरखाई शक्तियों ने ऐसी अदृश्य शक्ति प्रदान की जिससे पुराने कई सालों के ग...