संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू जयंती

चित्र
महात्मा गांधी के सहयोगी जंगल सत्याग्रह के नायक स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू  की जयंती मनाई देवास । अर्जुन नगर देवास में वीर रेंगा कोरकू समाज सेवा समिति के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज देवास के समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम  वरिष्ठजनों द्वारा गंजन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात वैचारिक संगोष्ठी में सभी बौद्धिक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश देवडेघ् बिरसावादी ने कहा महात्मा गांधी के सहयोगी स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह कोरकू का जन्म ग्राम बंजारी ढाल तहसील घोड़ा डोंगरी जिला बैतूल में 03 अगस्त 1902 को हुआ था।उन्होंने ब्रिटिश सरकार के वन कानून का विरोध करने के लिए गोंड भील भिलाला कोरकू आदिवासियों के साथ मिलकर 22 अगस्त 1930 को जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व किया था तथा वर्ष 1942 में विष्णु सिंह उइके के साथ मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गंजन सिंह सम्मोहन विद्या का जानकार था, वह अपने साथ थैली में चिरोठे के काले बीज रखा करते थे अंग्रेजी पु...