सरकारी डॉक्टर ने कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।"
सरकारी डॉक्टर ने कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।" खरगोन। आज जयस संभाग संयोजक मोहन किराड़े के नेतृत्व में ग्राम दोमवाड़ा के लोगों ने गांव के सरपंच के साथ मिलकर सेगांव चौकी पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ महेश शर्मा के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि दिनांक 07.06.2025 को रात्रि 8 बजे के लगभग ग्राम पंचायत दोमवाड़ा तह सेगांव का एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसको गंभीर हालत में लेकर गांव के सरपंच के साथ गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव पहुंचे थे, अस्पताल में कोई भी डाक्टर उपस्थित नहीं था, बहुत देर तक कोई भी डॉक्टर नहीं आया तो, घायल के परिजन अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर निवास पर जाकर डॉक्टर से कहा डॉक्टर साहब मरीज की हालत अत्यंत खराब है आप जल्दी चलिए, लगभग 40 मिनट बाद डॉ महेश शर्मा जी अस्पताल में पहुंचे, तभी एक युवा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से त्रस्त होकर वीडियो बना रहा था, डॉक्टर ने वीडियो बनाते देख आवेश में आकर मरीज का इलाज करन...