मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
देवास। पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा अवगत करवाया गया कि आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश के विद्युत कर्मियों की समस्याओं का निराकरण न होने के कारण प्रदेश स्तरीय आंदोलन की सूचना वृत्त देवास के कार्यपालन यंत्री श्री गौरव संतोषी को दी गई।बिजली कर्मियों की लंबित मांगों का निराकरण न होने पर महासंघ द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है।महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को इस संबंध में एक औपचारिक सूचना पत्र भेजा गया है। महासंघ का आरोप है कि विभिन्न स्तरों पर बार-बार चर्चा और ज्ञापनों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महासंघ द्वारा पूर्व में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण,अनुकंपा नियुक्तियों में विसंगति के अतिरिक्त अन्य मांगे रखी गई थी।महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो प्रदेश के प्रत्येक जिले से कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। पत्र की प्रतियां प्रबंध निदेशक और अन्य उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई हैं ताकि वे स्थिति की गंभीरता को समझ सकें।इस अवसर पर निष्कर्ष निवारिया,ललिता देशमुख, राकेश देवड़े, राजेश पटेल, पवन प्रजापति,भरत पिछोलिया , विलाश ठाकरे, धारासिंह चंदेल, कुलदीप सिंह राजपुत इत्यादि के अलावा कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
भवदीय
राकेश देवड़े
कार्यालय मंत्री
9617638602
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ
सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक 16 मार्च 2026
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें