दोस्त बनाओ
जय जोहार
मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर जान दे दी।उनके पास किसी चीज की कमी नहीं होगी।
बड़े-बड़े लोग भी जानते होंगे।
जो चाहते होंगे वो खरीद सकते होंगे।
फिर भी कर लिया।
वो नहीं करते,
अगर उनके पास ऐसे दोस्त होते
जिनसे वो घंटों नोन सेंस बात कर सकते।
किसी भी उल्टे-पुल्टे टॉपिक पर घंटों बहस बकैती कर सकते।
अगर जीवन में तनाव से दूर रहना है तो ऐसे दोस्त बनाइए।
कुछ दोस्त ऐसे रखिए जिनसे दिल से ही डील कीजिए।
कुछ पैसे ऐसी दोस्ती में व्यर्थ हो जाने दीजिए।
ऐसी चीजें भी इन्वेस्टमेंट है। बहुत काम आती हैं।
जब बहुत ज्यादा स्ट्रेस्ड फील कर रहे हों और तब कोई दोस्त आकर आपको उँगली करने लगे और कहे चल थोड़ा बाहर मस्ती करके आते हैं। तो समझिए लकी हैं आप।
;राकेश देवडे़ बिरसावादी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें