बेटियों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे - जयस बिरसा ब्रिगेड

बेटियों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे - जयस बिरसा ब्रिगेड

आदिवासी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु जयस बिरसा ब्रिगेड ने एसडीओपी भार्गव को सौंपा ग्यापन।
देवास: आज जयस बिरसा ब्रिगेड बागली द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षकों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु एसडीओपी कार्यालय बागली पहुंचकर एसडीओपी सृष्टि भार्गव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि एक तरफ मध्य प्रदेश के मान. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए लाम बंद है वहीं दूसरी और उन्हीं की सरकार मे कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर शिक्षा के मंदिर में खुलेआम छेड़छाड़ की घटनाएं घटित हो रही है ।नगर परिषद बागली के सीएम राइज स्कूल के दो शिक्षको द्वारा विगत कई दिनों से स्कूल में पढ़ने वाली आदिवासी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी,लड़की को डराया धमकाया गया जिससे वह शिकायत नहीं कर पाई थी। हिम्मत करके उसने उक्त घटना को अंजाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ थाने में कल पास्को एक्ट में एफआईआर दर्ज करवाई।श्रीमान जी,इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे पहले भी उक्त शिक्षकों द्वारा स्कूल की कई नाबालिक लड़कियों की जिंदगी खराब की गई होगी।श्रीमान जी उक्त घटना के संबंध में जयस बिरसा ब्रिगेड के उच्च पदाधिकारियों द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को भी अवगत करवा दिया गया है।श्रीमान जी आपके थाने में दर्ज एफआईआर में उक्त दोनों शिक्षकों को तत्काल गिरफ्तारी करने का कष्ट करें।जयस बिरसा ब्रिगेड नेत्री अनिता अलावा ने बताया कि छात्र - छात्राओं का भविष्य बनाने के लिए मां बाप विश्वास कर विद्यालय भेजते हैं, यदि विद्यालय में भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होगा तो छात्राएं सुरक्षित कहां रहेगी?
 शिक्षा के मंदिर में छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम देने वाले शिक्षक नहीं बल्कि नरपिशाच भेड़िए है ,इनको तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।इस अवसर पर मुकेश बामनिया,मोहन जामले,अजय चौहान,बलराम मंडलोई इत्यादि के साथ समस्त आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
भवदीय
राकेश देवडे़ बिरसावादी
9617638602
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
दिनांक:21.01.2023

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय खो-खो टीम में शामिल क्षेत्र के खिलाड़ी सचिन भार्गव ने चौथे एशियन खो-खो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन

मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

सरकारी डॉक्टर ने कहा- "तुम साले आदिवासी शराब पीकर गिरते रहते हो और हमको परेशान करने आ जाते हैं।"