09 जनवरी 1900 बिरसा मुंडा दादा द्वारा उलगुलान में गाया गया मुंडारी गीत
जय जोहार ..जय बिरसा
"09 जनवरी 1900 को हुए आदिवासी विद्रोह 'उलगुलान'के दौरान बिरसा मुंडा द्वारा मुंडारी भाषा में एक क्रांतिकारी गीत गाया गया था जिसका हिंदी अनुवाद सुरेश सिंह द्वारा किया गया था जो इस प्रकार है :-
" विशाल नदी में बाढ़ आई है,
आसमान में धूल भरी आंधी उमड़ घुमड़ रही है,
ओ मैना चली जा,
चली जा।
जंगल में आग और धुआं जोरों से उठ रहा है, ओ मैना चली जा चली जा,
तुम्हारे मां -बाबा बरसाती तूफान में असहाय बहे जा रहे हैं,
ओ मैना चली जा, चली जा। "
: राकेश देवडे़ बिरसावादी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें