महू हत्याकांड के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करके फांसी दी जाए: जयस बिरसा ब्रिगेड देवास
प्रेस विज्ञप्ति ✍️
महू हत्याकांड के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करके फांसी दी जाए- जयस बिरसा ब्रिगेड महू के जघन्य हत्याकांड को लेकर जयस बिरसा ब्रिगेड देवास ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया को सौंपा ज्ञापन। देवास: जयस बिरसा ब्रिगेड के जिला प्रभारी अनिल बरला ने बताया कि आदिवासी समाज पर लगातार शोषण और अत्याचार बढ़ रहा है जो चिंताजनक है। विगत दिनों महू थाना डोंगरगांव चौकी जिला इंदौर मध्यप्रदेश में आदिवासी समुदाय की युवती को शादी का झांसा देकर कई दिनो तक यौन शोषण व प्रताड़ित करने के बाद परिवार संग मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार एफआईआर करने जब थाने पहुंचा तो उनकी एफआईआर दर्ज नहीं करके उन्हें भगा दिया गया, फिर मृत लड़की का शव लेकर थाने के सामने धरना दिया तब पुलिस द्वारा हवा फायरिंग के नाम पर राहगीर आदिवासी युवक को गोली मार दी गई। https://www.publicvibe.com/post/1679395807888139244?utm_source=share&utm_medium=android&userid=1679419375011398892साथ ही फरियादी को न्याय देने की बजाय उल्टा उन्ही पर एफआईआर दर्ज कर ली गई । मध्य प्रदेश के गृहमंत्री द्वारा आरोपी के पक्ष में बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।https://youtu.be/ATXiMf5dzuU रवि गामड़ ने कहा माननीय सुप्रीम कोर्ट आदिवासियों के संरक्षण की बात करती है वहीं दूसरी तरफ आदिवासियों पर लगातार अत्याचार कर आदिवासियों की इंतेहा ना ले ,हम संविधान और कानून को मानने वाले लोग हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि हत्यारे युवक तथा परिवार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए साथ ही उक्त घटना में निर्दोष राहगीर आदिवासी युवक पर गोली चलाने वाले पुलिस प्रशासन के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल न्यायिक जांच की जावे। https://dainik-b.in/sWn8OLtElyb
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मोहन रावत, राकेश देवडे़, विष्णु मोरे,विवेक मेड़ा, पप्पू गामण राहुल अचाले इत्यादि जयस बिरसा ब्रिगेड युवा उपस्थित रहे।https://youtu.be/6k98E06dkUA
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
दिनांक: 21.03.2023
भवदीय राकेश देवडे़ 9617638602
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें